Skip to main content

राजपूतो का गौरवशाली इतिहास - rajputo ka gauravshali itihas

राजपूतो का गौरवशाली इतिहास ।।


आपका रक्त धीमा पढ़ जाएगा जरा ध्यान से पढ़िए शूरवीर राजपूत योद्धाओं के महान सत्य....जय राजपुताना का जयकारा जरूर लगाइए...

1. चित्तौड़ के जयमाल मेड़तिया ने एक ही झटके में हाथी का सिर काट डाला था ।

2. करौली के जादोन राजा अपने सिंहासन पर बैठते वक़्त अपने दोनो हाथ जिन्दा शेरों पर रखते थे ।

3. जोधपुर के जसवंत सिंह के 12 साल के पुत्र पृथ्वी सिंह ने हाथोँसे औरंगजेब के खूंखार भूखे जंगली शेर का जबड़ा फाड़ डाला था ।

4. राणा सांगा के शरीर पर युद्धोंके छोटे-बड़े 80 घाव थे। युद्धों में घायल होने के कारण उनके एक हाथ नहीं था, एक पैर नही था, एक आँख नहीं थी। उन्होंने अपने जीवन-काल में 100 से भी अधिक युद्ध लड़े थे ।

5. एक राजपूत वीर जुंझार जो मुगलों से लड़ते वक्त शीश कटने के बाद भी घंटे तक लड़ते रहे आज उनका सिर बाड़मेर में है, जहाँ छोटा मंदिर हैं और धड़ पाकिस्तान में है।

6. रायमलोत कल्ला का धड़, शीश कटने के बाद लड़ता-लड़ता घोड़े पर पत्नी रानी के पास पहुंच गया था तब रानी ने गंगाजल के छींटे डाले तब धड़ शांत हुआ।

7. चित्तौड़ में अकबर से हुए युद्ध में जयमाल राठौड़ पैर जख्मी होने की वजह से कल्ला जी के कंधे पर बैठ कर युद्ध लड़े थे। ये देखकर सभी युद्ध-रत साथियों को चतुर्भुज भगवान की याद आ गयी थी, जंग में दोनों के सर काटने के बाद भी धड़ लड़ते रहे और राजपूतों की फौज ने दुश्मन को मार गिराया। अंत में अकबर ने उनकी वीरता से प्रभावित हो कर जयमाल और कल्ला जी की मूर्तियाँ आगरा के किले में लगवायी थी।

8. राजस्थान पाली में आउवा के ठाकुर खुशाल सिंह 1877 में अजमेर जा कर अंग्रेज अफसर का सर काट कर ले आये थे और उसका सर अपने किले के बाहर लटकाया था, तब से आज दिन तक उनकी याद में मेला लगता है।

9. महाराणा प्रताप के भाले का वजन सवा मन (लगभग 70किलो ) था, कवच का वजन 110 किलो था। कवच, भाला, ढाल और हाथ में तलवार का वजन मिलाये तो लगभग 200 किलो था। उन्होंने तलवार के एक ही वार से बख्तावर को टोपे, कवच, घोड़े सहित एक ही झटके में काट दिया था।

10. सलूम्बर के नवविवाहित रावत रतन सिंह चुण्डावत जी ने युद्ध जाते समय मोह-वश अपनी पत्नी हाड़ा रानी की कोई निशानी मांगी तो रानी ने सोचा ठाकुर युद्ध में मेरे मोह के कारण नही लड़ेंगे तब रानी ने निशानी के तौर पर अपना सर काट के दे दिया था। अपनी पत्नी का कटा

Comments

Popular posts from this blog

meaning of real क्षत्रिय - विजय या वीरगति

वीर कहता है - मेरा सिर या तो ईश्वर के चरणों में झुक कर धरती को स्पर्श करता है ^ या फिर दूसरों के हित में कट कर भूमि क चरणों में झुकता है ^ ऐसा मेरा स्वाभिमानी मस्तक शत्रुओं के समक्ष कैसे झुक सकता है ^ तलवार से कडके बिजली, लहु से लाल हो धरती, ^ हे भगवती ऐसा वर दो मोहि, विजय मिले या वीरगति ॥ 👑 रण खेती रजपूत री , कबहू न पीठ धरे !! !! देश रुखाले आपणे , दुखिया री पीड़ हरे !! #मध्यकालीन #भारत की एक महान उक्ति /कहावत जब #क्षत्रिय (राजपूतों) ने #शास्त्र #खूंटी पर टांग दिए थे और #शस्त्रों को अपनी #संगिनी बना लिया था !....अंदाजा लगा सकते हैं आप , वह दौर कितना भयानक रहा होगा ! भावार्थ :- युद्ध एक खेत है , जहां क्षत्रिय फसल की भांति दिन रात डटा रहता जैसे खेत में फसल होती है न , वहीं पैदा होना , वहीं बढ़ना और अंत में वहीं मर भी जाना ! राजपूत कभी युद्ध में अपनी पीठ नही दिखाते और अपने देश की रक्षा करके , अपनी प्रजा के दुखो को दूर करते हैं। #mahranapratap #singh #rajputsamratprithvirajchauhan 

Rajput maharaja dada aanangpal tomar - राजपूत सम्राट दादा अनंगपाल तोमर

राजपूत सम्राट दादा अनंगपाल तोमर तंवर वंश की पांडववीर अर्जुन से दिल्लीपति महाराजा अनंगपाल तक की वंशावली :- 1. अर्जुन 2. अभिमन्यु 3. परिक्षत 4. जनमेजय 5. अश्वमेघ 6. दलीप 7. छत्रपाल 8. चित्ररथ 9. पुष्टशल्य 10. उग्रसेन 11. कुमारसेन 12. भवनति 13. रणजीत 14. ऋषिक 15. सुखदेव 16.नरहरिदेव 17. सूचीरथ 18. शूरसेन 19. दलीप द्वितीय 20. पर्वतसेन 21. सोमवीर 22. मेघाता 23. भीमदेव 24. नरहरिदेव द्वितीय 25. पूर्णमल 26. कर्दबीन 27. आपभीक 28. उदयपाल 29. युदनपाल 30. दयातराज 31. भीमपाल 32. क्षेमक 33. अनक्षामी 34. पुरसेन 35. बिसरवा 36. प्रेमसेन 37. सजरा 38. अभयपाल 39. वीरसाल 40. अमरचुड़ 41. हरिजीवि 42. अजीतपाल 43. सर्पदन 44. वीरसेन 45. महेशदत्त 46. महानिम 47. समुद्रसेन 48. शत्रुपाल 49. धर्मध्वज 50. तेजपाल 51. वालिपाल 52. सहायपाल 53. देवपाल 54. गोविन्दपाल 55. हरिपाल 56. गोविन्दपाल द्वितीय 57. नरसिंह पाल 58. अमृतपाल 59. प्रेमपाल 60. हरिश्चंद्र 61. महेंद्रपाल 62. छत्रपाल 63. कल्याणसेन 64. केशवसेन 65. गोपालसेन 66. महाबाहु 67. भद्रसेन 68. सोमचंद्र 69. रघुपाल 70. नारायण 71. भनुपाद 72. पदमपाद 73. दामोदरसेन

Rajput samrat mihir bhoj - राजपूत सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार

भारत के इतिहास में मिहिरभोज से बडा आज तक कोई भी सनातन धर्म रक्षक एवं राष्ट्र रक्षक नही हुआ। एक ऐसे राजपूत क्षत्रिय योद्धा जिन्होंने अरबों से लगभग 40 युद्ध कर अरबों को भारत से पलायन करने पर मजबूर कर दिया । प्रतिहार_क्षत्रिय_राजवंश का इतिहास < ---  सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार जी की जयंती पर प्रतिहार वंश की संपूर्ण इतिहास जानिए ।। प्रतिहार_क्षत्रिय_राजवंश का इतिहास < --- कल सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार जी की जयंती पर प्रतिहार वंश की संपूर्ण इतिहास जानिए ।। प्रतिहार क्षत्रिय एक ऐसा वंश है जिसकी उत्पत्ति पर कई इतिहासकारों ने शोध किए जिनमे से कुछ अंग्रेज भी थे और वे अपनी सीमित मानसिक क्षमताओं तथा भारतीय समाज के ढांचे को न समझने के कारण इस वंश की उतपत्ति पर कई तरह के विरोधाभास उतपन्न कर गए। प्रतिहार नरेश नागभट्ट प्रथम के सेनापति गल्लक के शिलालेख जिसकी खोज डा. शांता रानी शर्मा जी ने की थी जिसका संपूर्ण विवरण उन्होंने अपनी पुस्तक " Society and culture Rajasthan c. AD. 700 - 900 पर किया है। इस शिलालेख मे नागभट्ट प्रथम के द्वारा बस्ती को उखाड फेकने एवं प्रतिहारों के